रसूलन बीवी के निधन पर राजबब्बर दुःखी, शोक व्यक्त किया
लखनऊ।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने 1965 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई में अदम्य शौर्य और साहस दिखाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की धर्मपत्नी रसूलन बीवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
स्व0 रसूलन बीवी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोक सभा में प्रमुख रूप से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्वी उ0प्र0 के संगठन प्रभारी अजय कुमार'लल्लू', कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता आराधना मिश्रा'मोना', भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 जुबेर खान समेत अन्य कांग्रेसजनों ने स्व0 रसूलन बीवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।