संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश के निधन पर भाजपा दुःखी, शोक व्यक्त किया

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। राष्ट्र सेवा के लिए सर्वस्य देकर, जीवन के अंतिम सांस तक आखिरी व्यक्ति की सेवा करते रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें।
ओमप्रकाश जी का जन्म हरियाणा के पलवल जिले में सन् 1927 ई. में हुआ। आपकी शिक्षा दीक्षा मथुरा में हुई। सन् 1947 ई. में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। आप अतरौली (अलीगढ़) के तहसील प्रचारक रहे। तत्पश्चात 1957 से 67 तक बिजनौर के जिला प्रचारक रहे फिर बरेली के जिला प्रचारक होकर मुरादाबाद एवं कुमाऊं विभाग प्रचारक 1978 तक रहे। 1978 से पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांत प्रचारक रहे। तब उत्तर प्रदेश में केवल दो ही प्रान्त थे। तदुपरांत उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक और फिर संयुक्त क्षेत्र प्रचारक रहे। आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय सहसेवा प्रमुख भी रहे। आपने क्षेत्र प्रचारक रहते लखनऊ में विश्व संवाद केंद्र भवन, पीजीआई के निकट माधव सेवा आश्रम एवं मथुरा में पं. दीनदयाल धाम का निर्माण कराया।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम