सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ।


उ.प्र. के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने भारत सरकार की पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री एवं बहुमुखी प्रतिभा की धनी तथा प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
धर्मपाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से भारतीय राजनीति की अपूर्णय क्षति हुई है। श्री सिंह ने कहा कि श्रीमती स्वराज सरल स्वभाव की महिला थी। उनकी सभी पार्टी के नेताओं से मधुर सम्बंध थे। उन्होंने कहा कि श्रीमती स्वराज विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए विदेशों से बेहतर सम्बंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। धर्मपाल ने सुषमा के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। 



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन