सुषमा स्वराज के निधन से भारतीय राजनीति ने एक महान नेता खो दिया : स्वतंत्र देव

लखनऊ।


उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने भारत सरकार की पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री एवं बहुमुखी प्रतिभा की धनी तथा प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती स्वराज के निधन से भारतीय राजनीति ने एक महान नेता खो दिया है। श्रीमती स्वराज सरल स्वभाव की महिला थी। उनकी सभी पार्टी के नेताओं से मधुर सम्बंध थे। उन्होंने कहा कि श्रीमती स्वराज विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए विदेशों से बेहतर सम्बंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। 
स्वतंत्र देव सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। 



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन