सुषमा स्वराज के निधन से देश को हुई है अपूर्णनीय क्षति : उप मुख्यमंत्री केशव
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज एक प्रतिष्ठित राजनेता, प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक तथा समर्पित समाजसेवी थी। उनके निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने मृदु स्वभाव और बेहतर कार्यशैली से जनमानस में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की।
मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा की शान्ति की कामना की है।