सुषमा स्वराज के निधन से राजनैतिक एवं समाजिक जीवन की हुई है अपूर्णीय क्षति : शाही

लखनऊ।


उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सुषमा स्वराज एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि, प्रखर वक्ता तथा संसदीय मामलों की विशेषज्ञ थीं। श्रीमती स्वराज ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में देश व समाज की सेवा करके एक आदर्श प्रस्तुत किया। वास्तव में वह भारतीय नारी की प्रतिमूर्ति थीं। श्री शाही ने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्य मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर एक सफल एवं कुशल विदेश मंत्री के रूप में ख्याति अर्जित की।
शाही ने कहा कि उनके निधन से राजनैतिक एवं समाजिक जीवन की अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की है।



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन