सुषमा स्वराज वास्तव में भारतीय नारी की प्रतिमूर्ति थीं : टण्डन

लखनऊ।


उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री, आशुतोष टण्डन एवं आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, डा0 धर्म सिंह सैनी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सुषमा स्वराज एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि, प्रखर वक्ता तथा संसदीय मामलों की विशेषज्ञ थीं। उन्होंने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में देश व समाज की सेवा करके एक आदर्श प्रस्तुत किया। वास्तव में वह भारतीय नारी की प्रतिमूर्ति थीं। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्य मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर एक सफल एवं कुशल विदेश मंत्री के रूप में ख्याति अर्जित की।
मंत्रिगणों ने कहा कि उनके निधन से राजनैतिक एवं समाजिक जीवन की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाइ संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की है। 



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम