यूपी के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेगी मुख्यमंत्री की रूस यात्रा : भाजपा

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प में उत्तर प्रदेश का योगदान सुनिश्चित करने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने में जुट गए हैं। दो वर्ष में प्रदेश में 4 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव एवं 1 लाख 20 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्तावों का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व प्रतिनिधिमंडल दल के साथ रूस की यात्रा पर हैं। प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिये उनकी यात्रा इसी लक्ष्य की एक कड़ी है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आईपीएन से बातचीत में कही।
प्रवक्ता ने योगी की रूस यात्रा को प्रदेश के आर्थिक विकास की दिशा में सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य के आर्थिक विकास के लिये आवश्यक सुदृढ़ कानून व्यवस्था, मजबूत प्रशासन एवं ढांचागत सुविधाओं का विकास युद्ध स्तर पर किया। उन्होंने राज्य की जनता की सुरक्षा व लोक प्रशासन को जनता के प्रति उत्तरदायी, संवेदनशील व समाधानपरक बनाने की ओर कार्य किया। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को जनता के लिये काम करना होगा और इसमें ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। इसीलिये सीएम योगी ने भ्रष्टाचार, अराजकता से मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए कडे़ कदम उठाये है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि, खाद्य प्रशंसकरण, डेरी उद्योग, ऊर्जा तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाओं पर मुख्यमंत्री की रूस के साथ पारस्परिक सहयोग के सार्थक परिणाम प्रदेश को प्राप्त होगें। जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार की व्यापक संभावनाएं साकार होगी।
 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन