यूपी की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित : केशव

प्रयागराज।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज मे अपने आवास पर दूरदराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।                           
केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद राजकीय उद्यान प्रयागराज में स्थानीय सहयोगियों के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए वहां पर वृक्षारोपण किया और लोगों का आह्वान किया कि वर्षा काल पौधे रोपित करने का अनुकूल समय होता है। ज्यादा से ज्यादा लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने वृक्षों की महत्ता व उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला। केशव प्रसाद मौर्य, अनिरुद्ध पटेल व चंद्रेश केसरवानी के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी व दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।                       
यातायात व्यवस्था को सुगम्य बनाए रखने हेतु प्रदेश के 12 जनपदों के 21 सड़क मार्गों पर चल रहे मरम्मत और चैड़ीकरण कार्य हेतु श्री मौर्य ने 43 करोड़ की धनराशि निर्गत की है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इन्हें शीघ्र से शीघ्र व निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें। 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित व सुगम्य बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि सड़कों के निर्माण से जाम से मुक्ति मिलेगी तथा यातायात सुगम्य होगा तथा क्षेत्र व क्षेत्रवासियों का सर्वांगीण विकास होगा।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन