भाजपा के सभी प्रत्याशी 30 सितम्बर को करेंगे नामांकन

लखनऊ कैण्ट विधानसभा नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल
लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी 30 सितम्बर को नामांकन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा लखनऊ में प्रत्याशी के साथ मौजूद रहेंगे। सभी उपचुनाव के नामांकन में प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी एवं स्थानीय सांसद एवं विधायक जिलों के पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशियों के साथ नामांकन कराने जाएगें।
लखनऊ कैण्ट विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर रहेंगे। इसी तरह सहारनपुर की गंगोह विधानसभा में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया, धर्म सिंह सैनी एवं विजय पाल सिंह तोमर रहेंगे। रामपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, महेश गुप्ता एवं चौ. देवेन्द्र सिंह रहेंगे। अलीगढ़ की इग्लास विधानसभा में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सुरेश राणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेवाल रहेंगे।
कानपुर की गोविन्दनगर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, नंद गोपाल नंदी, रामनरेश अग्निहोत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय रहेगी। चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, कमला रानी वरूण एवं प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल रहेंगे। बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला रहेंगे।
अम्बेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री मंत्री गिरीश यादव एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह रहेंगे। बहराइच की बलहा विधानसभा में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जय प्रताप सिंह, रमापति शास्त्री, उपेन्द्र तिवारी एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता रहेंगे।
प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह', स्वाती सिंह, रवीन्द्र जायसवाल एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि रहेंगे। मऊ की घोसी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर, सुरेश पासी एवं उपेन्द्र शुक्ला रहेंगे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन