भाजपा की जिला ईकाईयों ने पीएम मोदी के जीवन पर लगायी प्रदर्शनी

लखनऊ।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाईयों द्वारा आज पूरे प्रदेश में मोदी के जीवन और उनकी उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी लगाई। साथ ही स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य कैम्प व जनसेवा से जुडे कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित हुए। गोरखपुर में मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य केन्द्र, प्रदर्शनी व रक्तदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आगरा में सेवा सप्ताह के अर्न्तगत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मलित हुए। प्रदेश में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों सहित मंत्रीगण व जनप्रतिनिधि सम्मलित रहे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि मोदी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति हमारा मिशन और विचार है। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने भारत का गौरव विश्व में बढ़ाते हुए 130 करोड़ देशवासियों का मस्तक पूरे विश्व में ऊँचा किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मोदी जी ने गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उनके स्वास्थ्य और गरीब कल्याण की कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया है। मोदी ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए अपना पूरा  जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि वे मा. नरेन्द्र मोदी जी के समाज के हर वर्ग के कल्याण और सेवाभाव से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रमों में अवध क्षेत्र के लखनऊ में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, रायबरेली में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायन शुक्ला, हरदोई में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, अम्बेडकरनगर में ब्रजेश पाठक, बलरामपुर में चेतन चैहान, गोण्डा में सिद्धार्थनाथ सिंह, बाराबंकी में दारा सिंह चैहान, उन्नाव में श्रीमती कमल रानी वरूण, सीतापुर में स्वाती सिंह, लखमीपुर में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, बहराइच में प्रदेश उपाध्यक्ष पद्म सेन चैधरी, श्रावस्ती में क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी व अयोध्या में क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुमारी विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित हुए।
पश्चिम क्षेत्र के सहारनपुर में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गौतमबुद्धनगर में मंत्री जय प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर व महिला आयोग अध्यक्ष विमला बॉथम, गाजियाबाद में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, मेरठ में मंत्री श्रीकान्त शर्मा व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, रामपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ताकर्दम, मुरादाबाद में बाल आयोग अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता, संभल में मंत्री बलदेव ओलख, अमरोहा में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, बिजनौर में सूर्य प्रकाश पाल, मुजफ्फरनगर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया, शामली में मंत्री अजीत पाल, बागपत में मंत्री धर्म सिंह सैनी, हापुड़ में मंत्री संदीप सिंह, बुलन्दशहर में सफाई कर्मचारी अयोग की सदस्य मंजू दिलेर सेवा सप्ताह के अर्न्तगत होने वाले कार्यक्रमों में सम्मलित हुए।
काशी क्षेत्र के अर्न्तगत हुए कार्यक्रमों में वाराणसी में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, चंदौली में राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, गाजीपुर में आनन्द स्वरूप शुक्ला व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, मिर्जापुर में रत्नाकर जी विधायक, भदोही में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद व प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, सोनभद्र में मंत्री सतीश द्विवेदी, सुलतानपुर में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, प्रयागराज में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी, प्रतापगढ़ में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी व कौशाम्बी में चन्द्रिका उपाध्याय विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित हुए।
जबकि कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्र के औरैया में मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, इटावा में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, फतेहपुर में मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, कन्नौज में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, फर्रूखाबाद में मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, बांदा में मंत्री लाखन सिंह राजपूत, महोबा में मंत्री डा. गिर्राज सिंह धर्मेश व प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, झांसी में प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, ललितपुर में मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, चित्रकूट में जिलाध्यक्ष, जालौन में मंत्री नीलिमा कटियार, कानपुर नगर में गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह, कानपुर देहात में मंत्री महेश गुप्ता विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित हुए।
गोरखपुर क्षेत्र के बस्ती में मोती सिंह, आजमगढ में मंत्री सुरेश राणा, बलिया में अनिल राजभर, देवरिया में मंत्री श्रीराम चौहान, मऊ में सुरेश पासी, गोरखपुर में मंत्री रमापति शास्त्री, कुशीनगर में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, संतकबीर नगर में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, महराजगंज में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ नगर में चिंरजीव चैरसिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता सम्मलित हुए।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन