भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित किए संयोजक
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा उपचुनाव के लिए विधानसभा संयोजक घोषित किये हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर ने आईपीएन को बताया कि प्रदेश में होने वाले 13 विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा संयोजक घोषित किए। राठौर ने बताया कि भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए विधानसभा संयोजक घोषित किए। विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत विधानसभा संयोजक चुनाव तक पूरी जिम्मेदारियों का निर्वहन सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र में रहकर ही करेंगे।
राठौर ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित किए गये विधानसभा संयोजकों में गंगोह (सहारनपुर) जितेन्द्र जांग्लान, रामपुर संजय पाठक, इग्लास सु0 (अलीगढ) पीयूष दत्त शर्मा, टुण्डला सु0 (फिरोजाबाद) दीपक राजौरिया, गोविन्दनगर (कानपुर) रवीन्द्र सिंह, मानिकपुर (चित्रकूट) राघवेन्द्र सिंह, हमीरपुर आशीष पालीवाल, लखनऊ कैण्ट मान सिंह, जैदपुर सु0 (बाराबंकी) राम सिंह वर्मा, जलालपुर (अम्बेडकरनगर) मनोज मिश्रा व चंद्रिका प्रसाद, बलहा सु0 (बहराइच) योगेश प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ सदर राजकुमार पाल तथा घोषी (मऊ) विधानसभा के लिए दीनबन्धु राय को विधानसभा संयोजक घोषित किया गया।