दुर्गा पूजा समिति ने की बैठक, पूजन पण्डाल न सजाने का लिया निर्णय
सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता करके समाधान निकाल लिया जायेगा: संजय
मछलीशहर, जौनपुर।
स्थानीय नगर के मंगल बाजार में मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के पण्डाल पर स्थानीय नगर के सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो की बैठक हुई।
इस दौरान तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित शान्ति समिति की बैठक के दौरान बार-बार मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही नगर में इस बार दुर्गा पूजा पण्डाल न सजाने का एक मत से निर्णय लिया गया। इस दौरान नगर के सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान महासमिति के अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन संजय जायसवाल ने बताया कि मैं बाहर हूं। मछलीशहर पहुंच रहा हूं जहां सभी सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता करके उपरोक्त समस्याओं का समाधान निकाल लिया जायेगा।