घूमने आया किशोर कुएं में गिरा, घायल

हाथरस।


हाथरस सिटी स्टेशन के पास स्थित भोलागढ़ बगीची पर कुएं में एक 15 वर्षीय किशोर गिर गया। किशोर के कुएं में गिरते ही बगीची पर हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच एक युवक ने साहस दिखाते हुए किशोर को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी और युवक ने किशोर को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। किशोर को उपचार के लिए बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
बताया जाता है सुरेशचंद का 15 वर्षीय पुत्र देव निवासी वाटर वर्क्स आज सिटी स्टेशन के पास स्थित भोलागढ़ बगीची में घूमने को गया था। तभी अचानक किशोर बगीची में स्थित कुएं में गिर गया। किशोर के कुएं में गिरते ही बगीची पर हाहाकार मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसी बीच मौके पर पड़ोस में दुकान पर काम कर रहे रिंकू पुत्र बनवारीलाल निवासी मौहल्ला कैलाश नगर किशोर को बचाने के लिए कुएं में कूद गया और युवक ने अथक प्रयास कर किशोर को कुएं से बाहर निकाल लिया। किशोर को उपचार के लिए बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा  है।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन