हेग में किंग्स कमिश्नर और पी डिज्कास्ट्रा से मिले उ.प्र. विस अध्यक्ष

संसदीय जानकारियों का हुआ आदान-प्रदान


लखनऊ।


उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने साउथ हालैंड की संसद में जाय किंग्स कमिश्नर से नीदरलैंड के हेग में भेंट की।
श्री दीक्षित ने उनको उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया। किंग्स कमिश्नर ने नीदरलैंड के कृषि एवं डेयरी आधारित अर्थव्यवस्था की चर्चा की। उन्होंने नीदरलैंड के जल प्रबंधन के विषय में भी बताया। श्री दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में चल रही योजनाओं की चर्चा की। साथ ही उत्तर प्रदेश में जल प्रबंधन की महत्वाकांक्षी योजना एवं गंगा के विषय में भी चर्चा की। श्री दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रसन्नता होगी यदि किंग्स कमिश्नर उत्तर प्रदेश आएंगे एवं जल प्रबंधन आदि के विषय में अपनी जानकारियां साझा करेंगे। श्री दीक्षित ने किंग्स कमिश्नर से भारतीय दर्शन पर भी चर्चा की एवं स्वालिखित पुस्तक गीता के अंग्रेजी संस्करण की एक प्रति भेंट की।
इसी प्रकार श्री दीक्षित ने डच संसद की सांसद, पी डिज्कास्ट्रा जो कि विदेशी मामलों की समिति की सभापति भी हैं से भेंट की। पी डिज्कास्ट्रा ने डच संसद की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। श्री दीक्षित ने उन्हें भारतीय संसद एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया एवं संचालन के विषय में जानकारी दी। अध्यक्ष ने उन्हें भारत के संविधान के अंतर्गत राज्य एवं केंद्र के संबंधों के विषय में भी बताया। इस औपचारिक बैठक में डच एवं भारतीय संसदीय समितियों की कार्यवाही पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को अंग वस्त्र भेंट किए। श्री दीक्षित ने श्रीमती डिज्कास्ट्रा को भी अपने लिखित पुस्तक की प्रति भेंट की एवं उन्हें उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया।
शिष्टमंडल में श्री दीक्षित के साथ नीदरलैंड में भारत के राजदूत, बीनू राजामुनि एवं दूतावास के अधिकारी व उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा0 राजेश सिंह व अध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी पंकज मिश्र भी सम्मिलित थे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम