जहर खाकर युवक ने दी जान
फतेहपुर।
हथगाम कस्बे में आज सुबह लगभग 27 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे उपचार के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत ठीक न होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार हथगाम कस्बा निवासी सदलू का पुत्र संजय ने कल सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार न हुआ तो परिजन उसे शुक्रवार की सुबह उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये जहां भर्ती कर उसका उपचार शुरू हुआ। जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते दोपहर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने सदर अस्पताल मार्च्युरी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।