कांगे्रस ने मनायी शहीद सरदार भगत सिंह की जयन्ती
लखनऊ।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारी योद्धा अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयन्ती शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने अमर शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा आयोजित के आन्दोलन में दिये गये योगदान को याद किया गया।