करंट से दो झुलसे
फतेहपुर।
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से वृद्ध सहित दो लोग झुलस गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ निवासी स्व0 रामनारायण का 75 वर्षीय पुत्र जगरूप सिंह यादव शनिवार की शाम जंगल से घर आ रहे थे। तभी विद्युत करंट की चपेट में आ गये। जिससे वह झुलस गया। इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी गांव निवासी रामधनी यादव का 40 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार यादव घरेलू विद्युत करंट की चपेट में आ गया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने दोनों झुलसे लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।