केन्द्रीय मंत्री तोमर को मातृ शोक जल शक्ति मंत्री दुःखी
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज नरेन्द्र सिंह तोमर की माता शारदा देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
एक शोक संदेश में जल शक्ति मंत्री ने कहा है कि हम जीवन में उम्र के जिस पड़ाव पर भी हो, माता-पिता के जीवित होने का एहसास ही जिंदगी की तमाम कठिनाईयों से जूझने का सम्बल देता है। श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माता श्रीमती शारदा देवी जी एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उन्हांने अपनी संतानों को अच्छे संस्कार दिये। उनके निधन से श्री तोमर जी के परिवार की अपूर्णीय क्षति हुई है।
डा0 महेन्द्र सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की है तथा शोकाकुल परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया है।