किशोर ने पिया डाई
फतेहपुर।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमाबाद में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते 17 वर्षीय एक किशोर ने डाई पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे अचेतावस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सलेमाबाद गांव निवासी श्रीराम का पुत्र मोहित ने आज दोपहर अज्ञात कारणों के चलते डाई पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।