प्रवक्ता के पिता के निधन पर भाजपा परिवार दुःखी

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन के पिता हरपाल सिंह राघव के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार डा0 चन्द्रमोहन के साथ है। प्रभु हरि से प्रार्थना करता हूॅ कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा ईश्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन के पिता हरपाल सिंह राघव का 26 सितम्बर को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 27 सितम्बर को सुबह 09 बजे उनके पैतृक गांव अटेरना, जिला बुलन्दशहर में होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, संजय राय, हीरो बाजपेयी, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं अशोक तिवारी, शिवकुमार पाठक, ब्रज बहादुर, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश ने हरपाल सिंह राघव के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम