सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता को, बिचैलिए हुए गायब : उपमुख्यमंत्री

बाराबंकी।


उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटाने का विरोध करने वाले लोग राष्ट्र को एक व सशक्त बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दो विधान, दो निशान थे तथा भारतीय अस्मिता का उपहास उडाया जा रहा था। केन्द्र सरकार ने देश की एकता अखंडता को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने गुरूवार को बाराबंकी स्थित पी.एल. मेमोरियल पी.जी. कालेज में आयोजित जनजागरण एवं प्रबुद्ध संगोष्ठी कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए।
डा. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकार ने ढाई वर्ष में  कई उपलब्धियां हासिल की है। कानून व्यवस्था को चाक चौबन्द किया गया है। इस सरकार ने यूपी के बारे में संभावनाओं से युक्त प्रदेश की नई अवधारणा को पैदा किया है। प्रदेश में दो लाख करोड से अधिक का निवेश आया है जो आने वाले समय मे नौजवानों के लिए नौकरियों के द्वार  खोलेगा। जनसंख्या वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार जनता को इस विषय पर जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि आवारा जानवरों की समस्या को दूर करने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेह प्रशासन देते हुए सरकार जनता तक सीधे पहुंच रही है।  
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है तथा इन योजनाओं से बिचैलिए अब गायब हो गए हैं। वर्तमान सरकार ने घर घर बिजली पहुचाने का काम किया है। पहले की सरकारों में बिजली के अधिकारी के पास कनेक्शन लेने के लिए फरियाद करनी पडती थी पर अब अधिकारी उपभोक्ता के पास खुद कनेक्शन देने के लिए आ रहे हैं। यह बदला हुआ समय है। गुणवत्ता परक शिक्षा केसाथ नकल विहीन परीक्षा सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार ने घर घर शौचालय की सुविधा देकर महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की है। वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री आवास देने, घर घर बिजली पहुंचाने व महिलाओं को धुऐ से मुक्ति के लिए गैस का कनेक्शन  देकर देश को बनाने का काम किया है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन