सर्पदंश से बालिका की मौत















हाथरस-सासनी।

कोतवाली क्षेत्र के नगला ताल के माजरा हरिनगर कालोनी में छत पर सो रही एक नौ वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। जिसका परिजनों ने देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार हरिनगर कालोनी निवासी धमेन्द्र उर्फ धर्मू अपने परिवार तथा नौ वर्षीय पुत्री गुनगुन के साथ छत पर सो रहे थे। तभी आधीरात को पुत्री गुनगुन को पैर में सर्प ने काट लिया। जिसका विर्ष गुनगुन के शरीर में फैलता गया। इसकी जानकारी किसी परिजनो को जब हुई तो वे रात को ही गुनगुन को जिला अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान गुनगुन ने दम तोड दिया। गुनगुन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुनगुन की मां यह सुनकर बेहोश हो गई। लोगों ने मुंह पर पानी डालकर उसे होश में लाया गया। पजिरन मृतका के शव को घर ले आए। जहां देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
















Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम