‘शैक्षिक सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं मसूरी रवाना


लखनऊ।


सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विभिन्न कैम्पस की 13 प्रधानाचार्याएं दो दिवसीय 'शैक्षिक सम्मेलन' में प्रतिभाग हेतु आज मसूरी रवाना हो गई। यह सम्मेलन ऐसोसिएशन आॅफ स्कूल्स फाॅर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (ए.एस.आई.एस.सी.) के तत्वावधान में 27 एवं 28 सितम्बर को मसूरी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. स्कूलों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्याएं प्रतिभाग कर रहे हैं। यह सम्मेलन 'एम्पाॅवरिंग यूथ 2020 एण्ड बियोण्ड' विषय पर आयोजित किया जा रहा है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न ख्यातिप्राप्त स्कूलों से पधारे शिक्षाविद्ों को सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति से अवगत करायेंगी, साथ ही वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप छात्रों को तैयार करने, उनकी योग्यता को बढ़ाने एवं उनकी रचनात्मक ऊर्जा को समाज, देश व विश्व मानवता के कल्याण हेतु प्रेरित करने हेतु सार्थक विचार रखेंगी।


श्री शर्मा ने बताया कि इस अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाली सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं में सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त, सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी,  सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री रोली त्रिपाठी, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की


प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह, सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरा हजेला, सी.एम.एस. चैक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय, सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अरूणा नायडू, सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री रीना सोटी, सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि भुवन जोशी एवं सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती तृप्ति द्विवेदी प्रमुख हैं।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन