उप मुख्यमंत्री केशव ने जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

बाढ़ पीड़ित सेवा राहत सामग्री की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


प्रयागराज।


उ0प्र0 के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अपने आवास पर जन सुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान तमाम लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। उन्होंने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये। जनता दर्शन के उपरान्त व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निदान करने का भरोसा दिलाया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास से बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री विवरण कार्य हेतु लगायी गयी गाड़ियों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता कर रही है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन