उपचुनाव में सपा-बसपा और कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ : भाजपा

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आज प्रदेश की जनता विकास के योगी मॉडल को स्वीकार कर रही है। प्रदेश में सरकार सबका साथ-सबका विकास के मार्ग पर कार्य करती हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। भाजपा का कहना है कि उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर इकतरफा जीत दर्ज कर इतिहास बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सपा-बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि सपा प्रतिनिधि मण्डल द्वारा चुनाव आयोग में रामपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को लेकर की जा रही बयानबाजी रामपुर के चुनाव परिणाम से पहले हार के बहाने तलाशने की कवायद है। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर प्रदर्शन को रामपुर की जनता ने जिस तरह आईना दिखाने का कार्य किया, उससे सपा को पराजय का डर सता रहा है। रामपुर में भाजपा उपचुनाव जीतकर एक नया इतिहास बनाने जा रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास है, हम सभी चुनावों में भागीदारी करते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार परिश्रम कर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपचुनाव के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव, गरीब, किसान के सम्मान और आर्थिक उत्थान के लिए काम कर रहे है। प्रदेश में अपराधी कानून के भय से जमानत रद्द करवा रहे हैं। प्रदेश में सपा-बसपा व कांग्रेस द्वारा प्रारम्भ की गई जातिवाद, भ्रष्टाचार व अपराधियों के संरक्षण की राजनीति का खात्मा योगी सरकार ने कर दिया है। इसलिए सपा-बसपा की राजनैतिक जमींन खिसक चुकी है जबकि कांग्रेस का बजूद पहले ही समाप्त हो चुका है। भाजपा को उपचुनाव में सभी सीटों पर विजयी आशीर्वाद देने का जनता ने संकल्प कर लिया है।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन