वाह रे भाजपा का न्याय : प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा की गिरफ्तारी को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म का चार्ज तक नहीं लगाया है। वाह रे भाजपा का न्याय।
प्रियंका ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा कि पुलिस ने जानबूझकर देरी की। जन दबाव पड़ने के बाद आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक दुष्कर्म का चार्ज तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय। शाहजहांपुर रेप केस में पीड़िता गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार पर दबाव। वाह रे वाह!
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता के पिता की हत्या। पीड़िता के चाचा गिरफ्तार। भारी जन दबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश। क्या भाजपा का यही न्याय है?



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन