यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोपी स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार

शाहजहांपुर।


आखिरकार यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। चिन्मयानंद को उनके ही कॉलेज की छात्रा और उसके पिता द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में एसआईटी टीम के सदस्य पुलिस अधीक्षक भारती सिंह ने स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चिन्मयानंद को शुक्रवार सुबह उनके मुमुक्षु आश्रम से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि दो दिन पहले ही पीड़िता ने अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए थे। तभी आशंकाएं प्रबल होने लगी थीं कि, चिन्मयानंद की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। उधर स्वामी को गिरफ्तार न किए जाने से नाराज पीड़ित छात्रा ने धमकी दी थी कि अगर आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो आत्महत्या कर लेगी।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन