आम आदमी पार्टी ने 12 उपाध्यक्ष समेत घोषित की प्रदेश की कार्यकारिणी

लखनऊ।


आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपनी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषित कर दी है। पार्टी ने यह घोषणा राजधानी के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में की। कार्यकारिणी में 12 लोगों को प्रदेश का उपाध्यक्ष, 16 लोगों को प्रदेश का सचिव, पांच कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही साथ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व 5 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गयी है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कहा कि जल्दी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें उत्तर प्रदेश में जनता के बुनियादी मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
सभाजीत ने कहा कि बदायूं के किसान बृजपाल बिजली बिलों के बकाया के नाम पर दी गई यातना फिर उसकी मौत दुखद है और योगी सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए साथ ही साथ पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा भी देने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय इकाई को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कहा गया है। जिला इकाई की रिपोर्ट के बाद पार्टी इस मुद्दे पर अगली रणनीति तय करेगी।
वार्ता में मौजूद आप के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही जनता के बुनियादी मुद्दों पर देश और प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। वैभव माहेश्वरी ने ऊर्जा मंत्री के उस बयान की निंदा की जिसमे उन्होंने कहा था कि बिजली के दाम बढ़ाना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनते ही गरीबों को बिजली मुफ्त की जाएगी।


भाजपा की सरकार जोकरों की सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान-भारत की अर्थव्यवस्था मुगलों की वजह से खराब है, का जिक्र करते हुए वैभव माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की सरकार जोकरों की सरकार है। ये वो सरकार है जिसमे दोषियों को बचाया जाता है और गरीब जनता की मदद करने और आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जाता है। डॉ कफील उसका ताजा सबूत हैं।


प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों/सदस्यों के नाम -


प्रदेश उपाध्यक्ष-


१. सोमेंद्र ढाका जी (बागपत)
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष


२. विकास शर्मा जी (बुलंदशहर)
प्रदेश उपाध्यक्ष


३. दिनेश चंद गौतम (बाराबंकी)
उपाध्यक्ष


४. इमरान लतीफ (सिद्धार्थ नगर)
उपाध्यक्ष


५. राजेश यादव (आजमगढ़)
उपाध्यक्ष


६. सतेंद्र तिवारी (बलिया)
उपाध्यक्ष


७. मोहम्मद हैदर (अमरोहा)
उपाध्यक्ष


८. छवि यादव (गाजियाबाद)
उपाध्यक्ष


९. डॉक्टर श्रद्धा चौरसिया  (जालौन) उपाध्यक्ष


१०. श्रीमती ब्रिज कुमारी जी (लखनऊ) उपाध्यक्ष


११. अनुराग मिश्रा (जौनपुर)
उपाध्यक्ष


१२. रमन सिंह (हमीरपुर) उपाध्यक्ष


प्रदेश सचिव-


१. नरेश गुप्ता (रामपुर)
प्रदेश सचिव


२. तुषार श्रीवास्तव (लखनऊ)
प्रदेश सचिव


३. अनुज पाठक (लखनऊ)
प्रदेश सचिव


४. रुचि यादव (इटावा)
प्रदेश सचिव


५. शिव शंकर ठाठेर (भदोही)


प्रदेश सचिव


६. मीनाक्षी श्रीवास्तव (गाजियाबाद) प्रदेश सचिव


७. मकसूद अंसारी (सुल्तानपुर)
प्रदेश सचिव


८. डॉ. एस पी सिंह (औरैया)
प्रदेश सचिव


९. मनीष त्रिपाठी (मिर्जापुर)


प्रदेश सचिव


१०. मोहम्मद अब्दुल्ला (वाराणसी) प्रदेश सचिव


११. देवकांत वर्मा (वाराणसी) प्रदेश सचिव


१२. विनय पटेल (अंबेडकरनगर) प्रदेश सचिव


१३. अंजनी कुमार मिश्रा (प्रयागराज) प्रदेश सचिव


१४. शिमलाश्री (प्रयागराज) प्रदेश सचिव


१५. जे पी सिंह (बलिया) प्रदेश सचिव


१६. राजीव सिंह (बिजनौर) प्रदेश सचिव


प्रदेश कार्यकरणी सदस्य-


१. वेद प्रकाश (कानपुर) सदस्य


२. राजेंद्र राजसी (लखनऊ) सदस्य


३. जगदीश राजोरिया (आगरा) सदस्य


४. बृजेश सक्सेना (प्रयागराज) सदस्य


५. ए के सिंह (गाजियाबाद) सदस्य


इनके अतिरिक्त निम्नांकित १ मुख्य प्रवक्ता एवं ५ प्रवक्ताओं के नाम  हैं।


'पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता'


१. वैभव महेश्वरी (लखनऊ) मुख्य प्रवक्ता


२. मुकेश सिंह (वाराणसी) प्रवक्ता


३. तरूनिमा श्रीवास्तव (गाजियाबाद) प्रवक्ता


४. वैभव जयसवाल (गोरखपुर) प्रवक्ता


५. महेंद्र प्रताप सिंह (लखनऊ) प्रवक्ता


६. सीएम चौहान (हापुड़) प्रवक्ता


साथ ही निम्नाकिंत महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष एवं सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष के नाम का हैं।


प्रस्तावित प्रकोष्ठ अध्यक्ष-


१. नीलम यादव (लखनऊ) प्रदेशध्यक्ष महिला विंग


२. वंशराज दुबे (लखनऊ) प्रदेशध्यक्ष छात्र युवा संघर्ष समिति


साथ ही प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने  दो लोगों को यूपी का सह प्रभारी बनाया
श्री मुरारी लाल जैन ललितपुर और श्री निर्मल कुमार मिश्रा बिजनौर, को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया है।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन