भाजपा दो अक्टूबर को प्रदेश भर में चलायेगी सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती पर पूरे प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान चलायेगी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने आईपीएन को बताया कि अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह 7 बजे अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान चलायेंगे और आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प दिलायेंगे।
उन्होंने बताया कि कल सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में राजाराम मोहन वार्ड व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चैक वार्ड से अभियान की शुरूआत करेंगे। जबकि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सायंकाल हजरतगंज में सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान में सम्मलित होंगे।
काल्विंन वार्ड में कल सुबह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा0 दिनेश शर्मा ऐशबाग वार्ड में अभियान में सहभागिता करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प दिलायेंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड, पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भवानीगंज वार्ड और विजय बहादुर पाठक राजाराम मोहनराय वार्ड में रहेंगे। ¬
श्री सिंह ने बताया कि विधानसभा का विशेष सत्र होने के कारण जो विधायक लखनऊ में मौजूद है वे राजधानी लखनऊ के विभिन्न वार्डो में अभियान के तहत सहभागिता करेंगे जबकि सांसदगण अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। अभियान के तहत पदयात्रा भी निकालेगी जायेगी। पदयात्रा मार्ग में सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। अभियान पार्टी के सभी पदाधिकारी, निगम, आयोग, बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यगण सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मलित होंगे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन