भाजपा कार्यकर्ता खुद को किसी का गुलाम ना समझे : स्वतंत्र देव

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है, वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री है। इस चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यहां आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता खुद को किसी का गुलाम ना समझे वह अपने आप को नेता समझे और किसी व्यक्ति के लिए नहीं राष्ट्र के लिए देश हित में कार्य करें।
स्वतंत्र देव ने कहा कि गांव, गली, चौबारों को साफ करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को गति दें। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को जनसहयोग से एक जनआंदोलन बनाने का कार्य भाजपा कर रही है।
इससे पूर्व एक मैरिज हाल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, पूर्व के सभी मोर्चा अध्यक्षों के नाम गिनाते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में आज सभी कोई सांसद है, कोई मंत्री है, कोई प्रदेश अध्यक्ष हैं, कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुका है। मोर्चा अध्यक्षों के समस्त टोली प्रमुख का वृत्त लिया एवं उनके शानदार कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों की वृत्त लिए गए जिसमें लगभग 100 प्रतिशत उपस्थिति पाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, गिरीश चन्द्र यादव, भाजपा प्रत्याशी डा0 राजेश सिंह, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद सहित सभी सेक्टर प्रमुख एवं बूथ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम