भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने लखनऊ की कैण्ट सीट से किया नामांकन

लखनऊ।

सूबे की राजधानी लखनऊ की रिक्त कैण्ट विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपुचनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
प्रदेश कार्यालय से 11ः30 बजे जुलूस के रूप में भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उ.प्र. सरकार में वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन 'गोपाल जी', महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांसद रीता बहुगुणा जोशी के साथ रथ से निकले और पीछे कार्यकर्ताओं का हुजूम ढोल, नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। प्रदेश कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम रखे गये थे। युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नीरज कटियार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ बाल्मीकी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जीशान खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में नामांकन जूलूस का पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
नामांकन जुलूस में कैण्ट विधानसभा संयोजक मान सिंह, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, राम औतार कनौजिया, उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी, विवेक तोमर, अनुराग मिश्रा 'अन्नू', पीयूष दीवान, राम किशन, योगेन्द्र पटेल, चेतन बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय, पवनेश सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, अम्बेश मिश्रा, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, सुधीर मिश्रा 'बबलू', रेखा भटनागर, अंकित मिश्रा, श्रवण नायक, हरशरण लाल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, रूपा देवी, सतवीर सिंह राजू, दिनेश तिवारी, राजकिशोर रावत, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कैण्ट एवं महानगर क्षेत्र के पार्षद, पूर्व पार्षद एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन