भ्रष्टाचार युक्त दलों का देश व प्रदेश में हो चुका है खात्मा : स्वतंत्र देव

चित्रकूट।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को पार्टी के मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी आनन्द शुक्ला के पक्ष में भाजपा चित्रकूट के अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के एक सम्मेलन को मानिकपुर के पकौवा देवी संस्कृत विद्यालय में सम्बोधित किया।
स्वतंत्र देव ने कहा कि वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार युक्त दलों का पूरी तरह से देश व प्रदेश में खात्मा हो चुका है। आज देश के अन्दर ऐसे प्रधानमंत्री का शासन है जिनका परिवार एक साधारण घर में रहता है। साधारण सी नौकरी करता है। उन्हें गांव में रहने वाले उस गरीब की चिन्ता है जिसके पास रहने के लिए छत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के 125 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर काम कर रहे है। प. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बनाये गए मार्गो पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अति पिछडे़, अतिदलित, शोषित, वंचित पीड़ित समाज के लिए काम कर रही है। गरीबों को मुफ्त में आवास, शौचालय, रसोई गैस, विद्युत कनेक्शन के साथ-साथ 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज हो इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब का इलाज मुफ्त हो रहा है। जो गरीब बीमारी में पैसे के अभाव के कारण अपना सही इलाज नहीं करा पाता था। आज वह देश के किसी अस्पताल में जाकर अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। जहां पूर्ववर्ती सरकारों में विकास के नाम पर एक रूपये दिया जाता था। गांव तक आते-आते 15 पैसा ही बचता था। किन्तु आज मोदी सरकार द्वारा जो भी पैसा भेजा जाता है। वह पूरा-पूरा गांव गरीब तक पहुंचता है। न खायेगें न खाने देंगे, न सोयेंगे न सोने देंगे, के नारे के साथ मोदी जी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देश के अंदर चला रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी जी का लक्ष्य हैं कि 2022 तक हम देश के हर गरीब को जिसके पास पक्का मकान नहीं है उनको पक्का मकान देने का काम करेंगे। जहां गांव में लोग नदी, तालाब, पोखरों का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर रहते हैं उनको 2024 तक गांव के एक-एक घर में टोटीं वाले नल से स्वच्छ पानी देने का काम करेंगे। आज दुनिया के किसी भी देश में मोदी जी जाते हैं तो वहां का राष्ट्रध्यक्ष उनकी अगवानी में बाहें फैलाये खड़ा रहता है। दुनिया के हर देश में मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। 1857 से लेकर आज तक भारत माता की जय, वंदे मातरम् के लिए लाखों लोगों ने जो कुर्बानियां दी है। उनकी कुर्बानियों को सार्थक बनाते हुए मोदी जी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए का कंलक समाप्त कर पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम किया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप कैबिनेट मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, मोर्चा प्रभारी शिव शंकर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, सांसद आर. के. पटेल, करण सिंह पटेल एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम