चलती ट्रेन से गिरी महिला घायल
हाथरस।
मथुरा जा रही एक महिला आज सुबह सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक करीब 27 वर्षीय गीता पत्नी कुलदीप निवासी नगला चोखा तिपरस आज मथुरा जाने के लिए सिटी स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन पर मथुरा व कासगंज जाने वाली दोनों ट्रेनें खडी थीं। महिला अनजाने में कासगंज जाने वाली ट्रेन में बैठ गई और तभी किसी ने महिला को बताया कि यह ट्रेन मथुरा नहीं कासगंज जा रही है। इसी बीच ट्रेन चल दी तथा महिला चलती ट्रेन में से उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गई और उसे तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।