कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अहसन जमील खान ने थामा आप का हाथ

लखनऊ।


नई प्रदेश टीम बनने के साथ ही प्रदेश भर में सभी जिलों में आम आदमी पार्टी से लोगो का जुड़ना निरन्तर जारी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के काबिल युवा नेता सिद्धार्थनगर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व साहित्य सम्मेलन के संस्थापक  समाजसेवी अहसन जमील खान ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने पार्टी की टोपी पहनाकर जमील खान को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर काजी इमरान लतीफ और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव प्रदेश सचिव रुचि यादव प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव अनुज पाठक पल्लवी जी सुल्ताना अंजू सिंह निशा निगम प्रियंका श्रीवल कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजधानी के पार्टी कार्यालय पर बीते रविवार को हुई आप महिला विंग की बैठक मे उत्तर प्रदेश मे महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त की गयी। वक्ताओं ने योगी सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा देने मे नाकाम बताया। बैठक की अध्यक्षता महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जिले स्तर पर महिला विंग की गठन होगा और  शीघ्र ही महिला प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान होगा।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जमील खान जैसे शिक्षित युवाओं की आम आदमी पार्टी और देश की राजनीति को बहुत आवश्यकता है, कहा कि हम जमील खान का पार्टी में स्वागत एवं अभिनन्दन करते हैं।
पार्टी के महिला प्रकोष्ठ आप की नारी शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ऐतिहासिक कार्य किये हैं जिसके कारण देश भर में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। विशेषरूप से युवाओं में आम आदमी पार्टी खासी पैठ बना चुकी है। जमील खान के आने से प्रदेश के पिछड़े जिलों में से एक सिद्धार्थनगर में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन