कांग्रेस को गंभीरता से ले रहे हैं उत्तर प्रदेश के लोग: प्रियंका वाड्रा

रायबरेली


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने गांगोह सीट के परिणाम में धांधली करने का भाजपा पर आरोप लगाया है।
यहां प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम इस बात से बेहद खुश है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के लोग कांग्रेस को गंभीरता से ले रहे हैं। इसका मतलब तो यह है कि अब लोगों को लगने लगा है कि कांग्रेस ही देश तथा प्रदेश का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन से खुश हूं। इस बात से भी बेहद खुश हूं कि उत्तर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन निखरने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत हर जगह बढ़ा है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन