कच्ची दीवार ढहने से सगी बहनें घायल

फतेहपुर।

थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलन्दा में देर शाम अचानक कच्ची दीवार ढह जाने से दो मासूम बहनें मलबे में दबकर घायल हो गयीं। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत चिन्ताजनक देखते हुए कानपुर के लिए रिफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बिलन्दा गांव निवासी मनोज की 3 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी व 6 वर्षीय पुत्री प्रियांशी कल रात अपने कमरे में सो रही थीं। तभी अचानक कच्ची दीवार उन पर ढह गयी। जिसके मलबे के नीचे दोनों बहने दब गयी। जानकारी होने पर परिजन व पास-पड़ोस के लोगों ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाया और घायल बहनों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनकी हालत चिन्ताजनक देखते हुए कानपुर के लिए रिफर कर दिया।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन