खाना बनाते किशोरी झुलसी

फतेहपुर।

मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सवनाखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में खाना बनाते समय लगभग 16 वर्षीय एक किशोरी गम्भीर रूप से झुलस गयी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुयी है।
जानकारी के अनुसार सवनाखेड़ा गांव निवासी सियाराम की पुत्री कु0 रचना देवी सोमवार की शाम खाना बना रही थी। तभी संदिग्ध अवस्था में उसके कपड़ों में आग लग गयी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे परिजनों ने किशोरी के शरीर में लगी आग को बुझाया और तत्काल सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

 

Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन