महात्मा गांधी का संदेश लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है भाजपा पदयात्रा: पंकज सिंह

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी की महात्मा गांधी संकल्प पदयात्रा पड़ाव दर पड़ाव जनता से संवाद स्थापित करती हुई आगे बढ़ रही है। गांव-गांव तक पांव-पांव चलते हुए भाजपा के सांसद, पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जनसरोकार का संदेश लेकर जन-जन की दहलीज पर दस्तक दे रहे है।
प्रदेश महामंत्री व पदयात्रा प्रदेश संयोजक पंकज सिंह ने आईपीएन को बताया कि भाजपा पदयात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के आदर्श तथा जीवन मूल्यों के साथ उनका संदेश लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जंयती से महात्मा गांधी संकल्प पदयात्रा शुरू करते हुए देश के जन-जन का आह्वान किया कि वह स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत और जल संरक्षण संवर्धन के अभियान में एक साथ जुटें और अगली पीढ़ी के लिए स्वस्थ्य, स्वच्छ व सुन्दर भारत के का निर्माण करें।
पंकज ने कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सांसद के नेतृत्व में 150 किमी. की यात्रा तय करने के लिए निकल रही महात्मा गांधी संकल्प पदयात्रा गांव, गरीब, किसान, नौजवान से जुड़कर संवाद कायम कर रही है। देश में भाजपा एकमेव राजनीतिक दल है जो सामाजिक जनजागरण को अपना कत्र्तव्य मानकर काम कर रहा है। इसके साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार का लेखा-जोखा लेकर भी जनता के दरबार में पहुंच रही है। पूरे प्रदेश में लोग पदयात्रा से जुड़ रहे है। भाजपा अब तक प्रदेश में 8785 किमी. की यात्रा पूरी कर चुकी है। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को पूर्ण होने वाली पदयात्रा लौहपुरूश को नमन करेंगी।
श्री सिंह ने कहा कि हाथों में तिरंगा थामे भाजपा कार्यकर्ता माँ भारती के जयघोष के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे है। अब तक प्रदेश में हजारों सभाओं के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध तथा पानी की बचत व संग्रह के संदेश के साथ जनता से जुड़ रहे है। तो वहीं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां व योजनाओं की जानकारी भी जनता तक पहुंचाई जा रही है ताकि प्रत्येक व्यक्ति योजनाओं से लाभांवित हो सके और उनका जीवन स्तर सुधर सके।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन