मोदी के घपलों पर पर्दा डालने की कोशिश : लोकदल
अलीगढ़।
विजयदशमी के दिन राजनाथ सिंह द्वारा फ्रांस में राफेल की पूजा पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि विदेश में जाकर इतना भोंडा प्रदर्शन भारत के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाला था इससे तो ऐसा आभास कराया गया कि भारत की रक्षा केवल राफेल पर निर्भर है जो कि सत्य से परे है।
राफेल का महिमा मंडन यह साबित करता है कि सरकार प्रचार की आभा में कुछ छुपा रही है। रक्षा मंत्री के इस कृत्य से कांग्रेस द्वारा राफेल खरीद में लगाए गए आरोपों को ही बल मिला। चाहे वह एच.एल को काम ना देने की बात हो या अंबानी को भागीदार बनाने की इससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार के किसी बड़े घपले को छिपाने की कोशिश की जा रही है।