नदी में डूबकर वृद्ध की मौत
फतेहपुर।
असोथर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आज दोपहर ससुर खदेरी नदी में नहाते समय लगभग 70 वर्षीय एक वृद्ध की डूबकर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी स्व0 भुल्लू का पुत्र रामचरन कल दोपहर ससुर खदेरी नदी में नहा रहा था। तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गयी। उधर जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाल डालकर कुछ दूरी पर शव को बरामद किया है। हादसे के बाद जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।