प्रियंका गांधी पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के बंगले को बनायेंगी अपना आवास  

लखनऊ।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में अपने लिए घर ढूंढ लिया है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के बंगले का उपयोग अपने आवास के तौर पर करेंगी। कौल दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी थीं और प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं।
गोखले मार्ग पर स्थित यह बंगला सालों से बंद पड़ा है। अब इसे प्रियंका गांधी के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बंगला सरकारी कॉलोनी से घिरा हुआ है। उनके लखनऊ में घर तलाशने से यह बात स्पष्ट हो गई है कि कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश में अब ज्यादा वक्त बिताएंगी।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी समय में प्रियंका गांधी लखनऊ में हर महीने कम से कम एक सप्ताह जरूर रहेंगी। दो अक्टूबर को लखनऊ में पदयात्रा के लिए शामिल होने के लिए आईं प्रियंका ने इस बंगले का दौरा किया था और वहां कुछ वक्त भी बिताया था।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन