पुलिस की कहानी पर किसी को भी नहीं है भरोसा : अखिलेश

झांसी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुद्धवार को झांसी से 30 किलोमीटर दूर ग्राम करगुआ खुर्द थाना एरच स्थित पुष्पेन्द्र यादव के आवास पर पहुंच कर पीड़ित परिवारीजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी। पुष्पेन्द्र यादव की विधवा की शादी अभी तीन महीने पहले ही हुई थी। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवारीजनों से मिलने के बाद अखिलेश ने कहा कि किसी को भी पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं है। झांसी का पुलिस प्रशासन जो घटनाक्रम बता रहा है उससे कोई संतुष्ट नही है। परिवार को भी उस पर भरोसा नही है। उन्होंने कहा यह एनकाउण्टर नहीं हत्या है।  
अखिलेश ने विश्वास दिलाया कि पुष्पेन्द्र यादव के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। समाजवादी पार्टी उनके दुःख में शामिल है और वह उनका साथ देगी। श्री यादव इस बात से बहुत आक्रोशित थे कि पुलिस निर्दोषों की हत्या कर रही है। कानून के रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं। जनता के नागरिक अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा जिस प्रदेश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री है वहां जनता को न्याय न मिले तो ताज्जुब हैं।
समाजवादी पार्टी की मांग है कि आरोपी एसओ पर 302 का केस दर्ज किया जाए। घटना की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए। जिसने हत्या की उसे जेल भेजा जाए। पुलिस दोषी है। सबसे ज्यादा मानव अधिकार आयोग की नोटिसे उत्तर प्रदेश सरकार को मिली हैं। हवालात में मौतें यहीं सबसे ज्यादा हुई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मृतक और उसके शोकाकुल परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए उठ रही आवाजों को कहां तक दबाएगी सरकार?


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम