पुष्पेन्द्र की हत्या हुई है, यह फेक एनकाउण्टर है: अखिलेश

झांसी।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को यहां के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का रवैया ठीक नहीं है। पीड़ितों की एफआईआर नहीं दर्ज होती है। पुष्पेन्द्र यादव के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। पीड़ित परिवार न्याय चाहता है। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी।
अखिलेश ने कहा कि पुष्पेन्द्र की हत्या हुई है, यह फेक एनकाउण्टर है। पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं है। जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा उतनी अच्छी छवि सरकार की होगी। ये भाजपा सरकार अपनी अच्छी छवि नहीं बनाना चाह रही है। हाईकोर्ट के एक सिटिंग जज से पुष्पेन्द्र के मामले की जांच होनी चाहिए। दोषियों को सरकार बचा रही है। पूरा झांसी, जालौन, कालपी और कानपुर की जनता सच जानती है।
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में सबसे ज्यादा नोटिसें मिली है। हिरासत में मौते भी सबसे ज्यादा हुई हैं। यूपी में अफसर बेलगाम हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जो जनता को दुःख देता है, जनता उसे सŸाा से बाहर कर देती है। याद रखिए, कोई भी सरकार हमेशा नहीं रहती है। आशा करता हॅू कि प्रशासन पुष्पेन्द्र के मामले में पर्दा डालने का प्रयास नहीं करेगा।  
अखिलेश ने कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। दोषियों को बचाने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि वे सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। उपचुनाव के बाद वे साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा गरीबों को न्याय दिलाने के लिए होगी।
सपा प्रमुख ने चिन्मयानंद मामले पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि तेल मालिश वाला वीडियो सभी ने देखा होगा। चिन्मयानंद को बचाने में पूरी सरकार लगी हुई है। वह बेटी (लॉ छात्रा) जेल चली गई। उन्नाव की घटना में भी बेटी को न्याय नहीं मिला। उसके पिता की हत्या हो गई, तब सुप्रीम कोर्ट से उसे इंसाफ मिला। बेटी और उसके परिवार को एक्सीडेंट में मारने की साजिश रची गई।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन