संदिग्ध अवस्था में महिला के लगी आग, इलाज के दौरान हुई मौत

बिंदकी (फतेहपुर)।

अपने पति व बच्चों के साथ मायके में रह रही महिला रात में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में आग में गंभीर रूप से झुलस गई। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार राम कुमारी देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी कामता प्रसाद अपने मायके कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जनता गांव में रह रही थी। जबकि उसकी ससुराल थाना कल्याणपुर क्षेत्र के ददना खेड़ा गांव में है। शनिवार को लगभग आधी रात के अचानक महिला संदिग्ध अवस्था में आग से गंभीर रूप से जल गई। महिला को आनन-फानन में वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद कानपुर रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया है। मृतक महिला के सबसे बड़ा 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार जबकि दो पुत्री पिंकी देवी 5 वर्ष तथा प्रतिभा देवी 2 वर्ष है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन