सपा सभी जिला मुख्यालयों पर मनायेगी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

लखनऊ।


02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150वीं जयंती समाजवादी पार्टी राजधानी सहित सभी जिला मुख्यालयों पर मनायेगी। इस अवसर पर गांधी जी के सिद्धांतों एवं जीवन दर्शन पर चर्चा होगी तथा उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
गांधी जयंती पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में हजरतगंज, लखनऊ स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष विशेष आयोजन होगा। इसमें देशप्रेम के गीतों के अलावा राष्ट्रगान और बापू के प्रिय भजनों के गायन होगा।
अखिलेश यादव हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम के आयोजन में भी शामिल होंगे। गांधी आश्रम में चरखा यज्ञ भी होगा। तत्पश्चात् अखिलेश यादव द्वारा पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में भदोही से मुम्बई तक साइकिल यात्रा कर 'जल बचाओं एवं पर्यावरण बचाओं' अभियान चलाने वाले गोविन्द कुमार यादव पुत्र रामधनी यादव को सम्मानित किया जायेगा।
गोविन्द कुमार यादव ने 1700 किलोमीटर तक की साइकिल यात्रा के दौरान समाजवादी विचार के प्रचार के साथ जल बचाओं, पर्यावरण बचाओं अभियान भी चलाया। साइकिल यात्रा का प्रारम्भ भदोही से एसडीएम के द्वारा हुआ जबकि यात्रा का समापन मुम्बई में लालबाग के राजा स्थल पर हुआ।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन