सरकार और संगठन का लक्ष्य गरीबो की सेवा : स्वतंत्र देव

कानपुर।


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कानपुर के मेहरबान सिंह पुरवा में विराट दंगल का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार और संगठन का लक्ष्य है गरीबो की सेवा करना और उनको सुविधाये देना। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा शासन में गुंडाराज था, लेकिन योगी जी की सरकार में गुण्डों का सफाया हो रहा है। 
स्वतंत्र देव ने कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारतीय संस्कृति में खेल-कूद की परंपराओं का एक अलग ही महत्व है। चौधरी हरमोहन सिंह यादव पूर्व सांसद की जयंती पर द्वितीय मोहन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा तो मिलता ही है युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। हमें अपनी पुरानी परंपराओं को जीवित रखना है और इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई भी दी। श्री सिंह ने कहा कि चौधरी हरमोहन सिंह यादव एक अच्छे समाज सेवी और देशभक्त व्यक्ति थे। 1984 के दंगों में उन्होंने सिखों की जान बचाई जिसके लिए उनको राष्ट्रपति जी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया था। उन्होंने गरीब, किसान, पीड़ित, शोषित सभी प्रकार के वर्गों की सेवा करने के लिए जीवन पर्यंत प्रयास किया। उनकी जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय दंगल का आयोजन करना एक बहुत ही स्वस्थ परंपरा है। 
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत आज जाजमऊ पुल, कानपुर पर जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता, शिवराम सिंह, संदीपन अवस्थी , भास्कर श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता द्वारा किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह. जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक देवेंद्र सिंह भोले, भगवती सागर, क्षेत्रीय महामंत्री मुखलाल पाल आदि उपस्थित रहे।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन