सी.एम.एस. छात्रों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’ 31 अक्टूबर को

लखनऊ।


सिटी मोन्टेसरी स्कूल के लगभग 3000 मेधावी छात्र 31 अक्टूबर, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.30 बजे से विशाल 'चरित्र निर्माण मार्च' निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर 'सम्मान समारोह' में परिवर्तित हो जायेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि एकता व शान्ति को समर्पित इस विशाल मार्च का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि समाज के रचनात्मक विकास हेतु एकता व शान्ति ही एकमात्र विकल्प है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों के 'चरित्र निर्माण मार्च' में कई गणमान्य हस्तियों के अलावा सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याएं उपस्थित रहेंगी तथापि मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं डा. जगदीश गाँधी करेंगे।
 श्री शर्मा ने बताया कि 'चरित्र निर्माण मार्च' के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में 'मेधावी छात्र सम्मान समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। श्री मोहसिन रजा, राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, उ.प्र., इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के आई..एस.सी. (कक्षा-12) के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने विद्यालय की द्वितीय इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा की मेरिट सूची में टॉप किया है। इस अवसर पर मेधावी छात्रों के माताजी, पिताजी एवं टीचर-गार्जियन का भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा देश-विदेश में विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन