शौच कर लौट रहे अधेड़ को गोली मारी

हाथरस-सहपऊ।


थाना क्षेत्र के गांव कुकरगवां में आज तडके सुबह शौच कर लौट रहे एक अधेड को घेरकर 3 लोगों ने उसे गोली मार दी जिससे अधेड गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसे नाजुक हालत में आगरा रैफर किया गया है।
बताया जाता है गांव कुकरगवां निवासी करीब 51 वर्षीय हेतसिंह पुत्र रामखिलाडी आज तडके सुबह करीब 5 बजे जंगलों में से शौच क्रिया से निवृत होकर लौट रहा था तभी रास्ते में उसे 3 लोगों ने घेर लिया और उस पर फायरिंग करते हुए उसे गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर जहां तमाम ग्रामीण आ गया वहीं हमलावर एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। घायल को तत्काल उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में आगरा एसएन मेडीकल कालेज में रैफर किया गया है।
घटना के सम्बंध में थाना सहपऊ प्रभारी ने बताया कि कुकरगवां निवासी हेत सिंह को आज तडके सुबह गोली मारकर घायल कर दिया गया था। हेत सिंह ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह शौच कर लौट रहे थे तभी रास्ते में उसे उसके समधी कौशलेन्द्र सिंह व इसका पुत्र तथा भाई ने घेरकर उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि हेतसिंह के पुत्र बंटी ने ग्रहक्लेश के चलते 3 साल पूर्व आत्महत्या कर ली थी और तभी से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है और इन दोनों पक्षों के बीच सम्पत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।




 



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन