उ.प्र. के समस्त जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध करेगी कांग्रेस

लखनऊ।

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि चिन्मयानन्द मामले में शाहजहांपुर की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 30 सितम्बर से शाहजहांपुर से शुरू होकर लखनऊ तक होने वाली पदयात्रा (न्याय यात्रा) से प्रदेश सरकार पूरी तरह डर गयी है। इस 'न्याय यात्रा' में सम्मिलित होने के लिए एक तरफ जहां राष्ट्रीय नेताओं को शाहजहांपुर पहुंचने पर सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पूरे प्रदेश से इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे लगभग पांच हजार नेताओं एवं कांग्रेसजनों को अलग-अलग लगभग 50 स्थानों पर अरेस्ट करके रखा गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार जन आवाज को दबाकर ऐन-केन-प्रकारेण बलात्कार के आरोपी कृष्णपाल सिंह उर्फ चिन्मयानन्द को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की न्याय यात्रा को रोके जाने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में व्यापक रोष है।
इस परिप्रेक्ष्य में सोमवार को कांग्रेस के सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 जुबेर खान ने आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में सरकार की इस कार्यवाही को निरंकुशता की पराकाष्ठा बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय यात्रा रोके जाने एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ कल उ.प्र. के समस्त जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया जायेगा।
पुनिया के मुताबिक, शाहजहांपुर में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया गया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को नजरबन्द कर दिया गया, इसके अलावा दिल्ली से पहुंची अ0भा0 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव पूर्व सांसद, विधायक आराधना मिश्रा 'मोना', विधायक सोहेल अंसारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को गिरफ्तार किया गया। वहीं अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 सचिन नाईक, धीरज गुर्जर एवं रोहित चैधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद राकेश सचान, विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, पूर्व एमएलसी नसीब पठान, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक विनोद चैधरी, अ0भा0 महिला कांग्रेस की सचिव नन्दिता हुड्डा, शमीना शफीक, राजीव त्यागी, नईम सिद्दीकी, ओंकारनाथ सिंह, शिव पाण्डेय, महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चैधरी, पूर्व जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी, दक्षिणी जोन की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, ब्रहमस्वरूप, निर्मल शुक्ला, मुकेश सिंह चौहान, शैलेन्द्र तिवारी, सुशीला शर्मा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, वीके शुक्ला, गौरव चौधरी, संजय सिंह, राजीव कुमार लोध, आशीष कुमार सिंह, नावेद नकवी, डा. मान्या दीक्षित, प्रीति तिवारी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर अलग-अलग स्थानों पर अरेस्ट कर रखा गया है।
प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों में इटावा, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, सुलतानपुर, रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, गोण्डा, बहराइच, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, बांदा, चित्रकूट सहित लगभग 50 जनपदों के कांग्रेसजनों को वाहनों को चेक करके शाहजहांपुर जाने से जबरन पुलिस द्वारा रोककर अरेस्ट कर अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन